उत्तराखंड क्विज
![]() |
| उत्तराखंड Gk क्विज सीरीज 7 |
1. कुनकुनखाल दर्रा किस जनपद में स्थित है?
कुनकुनखाल दर्रा चमोली जनपद में स्थित है।
2. किस जनपद को अग्नि तीर्थ कहा जाता है?
बागेश्वर जनपद को अग्नि तीर्थ भी कहा जाता है।
3. भारतीय पशु अनुसंधान स्थित है?
भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना मुक्तेश्वर (नैनीताल) मे 1893 मे डॉक्टर अल्फ्रेड लिंगार्ड ने की थी। Note:-इस प्रयोगसाला को भारत मे पशु चिकित्सा विज्ञान का मक्का कहा जाता है।
4. देहरादून में करणपुर शहर किसने बसाया था?
रानी कर्णावती द्वारा बसाया गया था।
5. 2018 में किस व्यक्ति पर ₹5 का डाक टिकट जारी हुआ था?
हेमवती नंदन बहुगुणा (जन्म- 25 अप्रैल, 1919; मृत्यु- 17 मार्च, 1989) उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे। वे सन 1971, 1977 तथा 1980 में लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। सन 1977 में वे केंद्रीय मंत्रिमण्डल में पेट्रोलियम, रसायन तथा उर्वरक मंत्री रहे थे।
6. जिला ब्रिटिश गढ़वाल का निर्माण कब किया गया था?
1839 ईस्वी
7. प्रथम उत्तराखंड फिल्म अवॉर्ड 2018 कहां आयोजित किया गया था?
प्रथम उत्तराखंड फिल्म अवार्ड 2018 में मुंबई में आयोजित हुआ था।
8. चंद्रशेखर लोहनी किस क्षेत्र से संबंधित है?
विज्ञान से। पौंध विज्ञान के रामानुज कहे जाने वाले उत्तराखंड के लाल चन्द्र शेखर लोहनी का जन्म अल्मोड़ा के पास सतराली गांव में बचीराम लोहनी के घर में 1904 में हुआ। इनकी विशिष्ट अध्यापन शैली के लिए 1964 में इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। 1966 में इन्होंने कुरी घास जिसका वैज्ञानिक नाम ;संदजंदं बंउंतंद्ध यह एक ऐसा खरपतवार है जो अपने सुन्दर नारंगी पुष्पों के कारण अंग्रेजों द्वारा कुमाऊं में लाया गया। वर्ष 1984 में उनका निधन हो गया था।
9. हिमालयन इंस्टीट्यूट की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
डॉ.स्वामी राम ने 1989 में हिमालयन इंस्टिट्यूट की स्थापना की।
10. उत्तराखंड में किसे टॉयलेट मैन के रूप में जाना जाता है?
रुड़की (उत्तराखंड) के रमेश भटेजा ने शौचालयों को लेकर लोगों को जागरूक करने का जो तरीका निकाला, उसने उन्हें 'टॉयलेट मैन' के रूप में प्रसिद्धि दिला दी। इसके लिए रमेश भटेजा का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। वह कई पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं।
11. रंड किस जनजाति को कहा जाता है?
रंड थारू जनजाति को कहा जाता है।
12. किस नदी के तट पर माधव सिंह भंडारी युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे?
माधव सिंह भंडारी सतलज नदी के तट पर वीरगति को प्राप्त हुए। माधो सिंह भंडारी, जिन्हें 'माधो सिंह मलेथा' भी कहा जाता है, गढ़वाल के महान योद्धा, सेनापति और कुशल इंजीनियर थे जो आज से लगभग 400 साल पहले पहाड़ का सीना चीरकर नदी का पानी अपने गांव लेकर आये थे। उनका जन्म सन 1595 के आसपास उत्तराखंड राज्य (Uttarakhand state) के टिहरी जनपद के मलेथा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सोणबाण कालो भंडारी था, जो वीरता के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी बुद्धिमता और वीरता से प्रभावित होकर तत्कालीन गढ़वाल नरेश ने सोणबाण कालो भंडारी को एक बड़ी जागीर भैंट की थी। माधो सिंह भी अपने पिता की तरह वीर व स्वाभिमानी थे। वह राजा महिपात शाह (1629-1646) की सेना के सेनाध्यक्ष थे। ।
13. रुड़की विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी?
रुड़की कॉलेज की स्थापना 1847 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा, की गई। लेकिन इस कॉलेज मे इंजीनियरिंग की पढा़ई का कार्य 1845 में ही शुरु कर दिया गया था और इसका कारण, उस समय शुरु हुए लोक निर्माण कार्य में सहायता देने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करना था। 1854 में कॉलेज का नाम बदल कर गंगा नहर के प्रभारी मुख्य इंजीनियर और 1843-53 के बीच रहे भारत के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर जेम्स थॉमसन के नाम पर थॉमसन सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज कर दिया गया। सन 1948 में संयुक्त प्रांत (उत्तर प्रदेश) ने अधिनियम संख्या IX के द्वारा कॉलेज के प्रदर्शन और स्वतंत्रता के बाद के भारत निर्माण के कार्य में इसकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए को इसे विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, ने 1949 नवंबर में चार्टर प्रस्तुत कर कॉलेज का रुतबा बढ़ाकर इसे स्वतंत्र भारत का पहला अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय घोषित किया। 21 सितम्बर 2001 को संसद में एक विधेयक पारित करके इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था और इसे रुड़की विश्वविद्यालय से बदलकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की कर दिया गया।
14. प्राचीन भारत तिब्बत व्यापार निम्न में किस मार्ग द्वारा होता था?
प्राचीन भारत तिब्बत व्यापार दर्रा द्वारा किया जाता था।
15. भोटिया लोगों द्वारा बनाए जाने वाला भात क्या कहलाता है?
भोटिया लोगों द्वारा बनाए जाने वाला भात छाकू कहलाता है।
16. जी बी पंत विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?
इस विश्वविद्यालय की स्थापना भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा 17 नवंबर 1960 को की गई। यह विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर में स्थित है। यह विश्वविद्यालय भारत में हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाता है।
17. भोटिया व्यापार की समाप्ति किस वर्ष से हुई थी?
भोटिया व्यापार की समाप्ति 1962 के भारत चीन युद्ध के बाद हो गई थी।
18. जोहारी या सौका जनजाति कहां निवास करती है?
पिथौरागढ़
19. टब्बर किस जनजाति से संबंधित है?
वनरावत
20. तिमाशा क्या है?
मुद्रा
21. ग्रीष्मा एवं शीतकालीन आवास किस जनजाति में प्रचलित है?
भोटिया
22. उत्तराखंड विकास पुरुष का निधन कब हुआ था?
उत्तराखंड विकास पुरुष का निधन 18 अक्टूबर 2018 को हुआ था। विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है एनडी तिवारी को।
23. गुलाबी कांठा बुग्याल किस जनपद में स्थित है?
गुलाबी कांठा बुग्याल उत्तरकाशी जनपद में स्थित है।
24. उत्तराखंड राज्य में कौन सा जिला है जिसकी सीमा 7 जिलों से मिलती है?
उत्तराखंड राज्य में पौड़ी ऐसा जिला है जिसकी सीमा 7 जिलों से लगती है।
25. किस राजा के शासनकाल में सती प्रथा का विवरण मिला?
श्याम शाह के शासनकाल में सती प्रथा का विवरण मिला है।
26. लहचारी किस जनजाति का नृत्य है?
लहचारी थारू जनजाति का एक प्रसिद्ध नृत्य है।
27. 'सोर का अतीत' किसकी पुस्तक है?
सोर का अतीत पुस्तक राम सिंह द्वारा लिखी गई एक प्रसिद्ध पुस्तक है।
28. हेवल घाटी आंदोलन क्या है?
वर्ष 1985 में टिहरी जिले के हेवल घाटी में कुंवर प्रसून, विजय जड़धारी, सुरेश भाई, रघुभाई जड़धारी ने पेड़ों के अवैध कटान रोकने के लिए रक्षा सूत्र आंदोलन की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह आंदोलन अन्य स्थानों में फैल गया।
29. उत्तराखंड के किस मंदिर में दानव की पूजा होती है?
उत्तराखंड के राहु मंदिर में दानव की पूजा की जाती है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार से लगभग 150 किमी दूर थलीसैण ब्लॉक में स्थित मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए जितना प्रसिद्ध है उतना ही भगवान शिव के साथ राहु की पूजा के लिए है। पैठाणी के इस मंदिर में भगवान शिव के साथ राहु की पूजा की जाती है। स्थानीय लोग इस शिव मंदिर को राहू के मंदिर के नाम से भी जानते हैं। दूर-दराज से लोग यहां अपने कुंडली की राहू दशा को शांत करने के लिए यहां आते हैं और विधि के अनुसार पूजा करते हैं।
30. दलितों के उत्थान हेतु शिल्पकार सुधारनी सभा की स्थापना किसने की थी?
खुशी राम आर्य ने 17 अगस्त, 1913 'श्रावणी पूर्णिमा को लाला लाजपत राय के नेतृत्व में सैकड़ों दलितों के साथ स 'सुनकिया' रामगढ़ नैनीताल में यज्ञ, हवन कर जनेऊ धारण किया व उसी दिन 'दलित शुद्धिकरण सभा' का गठन किया गया। जो बाद में 'शिल्पकार सुधारिणी सभा' के नाम से प्रसिद्ध हुई।
31. थारू जनजाति में तलाक को क्या कहा जाता है?
उराई
32. हिमवीर संजीवनी योजना क्या है?
आइटीबीपी जवानों से संबंधित एक योजना है।
33. वह मुख्यमंत्री जिसे 2 राज्यों के मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है?
नारायण दत्त तिवारी (विकास पुरुष)
34. उत्तराखंड में सीतावनी पर्यटन जोन कहां है?
रामनगर में स्थित है।
35. उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष माना जाता है?
बुरांश को उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष माना जाता है।

nice work please provide more Quiz din same pattern
जवाब देंहटाएं