ExamCracker

Your ultimate destination for UPSC, UKPSC, UKSSSC, SSC, Banking, and more. Expert guidance, updated content, mock tests, and smart strategies to boost your success.

उत्तराखंड जीके क्विज सीरीज 6

उत्तराखंड जीके क्विज सीरीज 6
उत्तराखंड जीके क्विज सीरीज 6
उत्तराखंड जीके क्विज सीरीज 6

1. हिमांशु जोशी का संबंध किस क्षेत्र से है?




... Answer is C)
सुप्रसिद्ध व्यक्ति हिमांशु जोशी उत्तराखंड के लेखक हैं। हिमांशु जोशी का जन्म उत्तराखंड के चंपावत जिले के 'जोसयूड़ा' गांव में 4 मई 1935 में हुआ था। वे लंबे समय तक हिंदी पत्रिका 'कादम्बिनी' और 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' के संपादन से जुड़े रहे।


2. नाट्य कला के विकास के लिए रंगमंडल की स्थापना की गई है?




... Answer is B)
नाट्य कला के विकास के लिए रंग मंडल की स्थापना देहरादून और अल्मोड़ा दोनों जनपद में की गई है ।


3. राज्य की प्रथम महिला कमर्शियल ड्राइवर है?




... Answer is C)
राजा की प्रथम महिला कमर्शियल ड्राइवर ममता पुजारी है। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी की एक बेटी है ममता पुजारी।


4. देवभूमि नामक समाचार कहां से प्रकाशित होता है?




... Answer is A)
चमोली से।


5. गढ़वाल शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?




... Answer is A)
गढ़वाल शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम मौलाराम द्वारा किया गया था। मई 1658 में जब दाराशिकोह का पुत्र सुलेमान शिकोह औरंगजेब के भय से भागकर गढ़वाल गया तब अपने साथ दो चित्र्कारो को भी लाये थे। कुंवर श्यामदास और उनके पुत्र हरदास। हरदास के पुत्र हीरालाल के पुत्र मन्गतराम के पुत्र मोलाराम थे मोलाराम के सात हस्तलिखित काव्य ग्रंथ उपलब्ध हुए हैं। मोलाराम के चित्रो को बैरिस्टर मुकुन्दिलाल ने दुनिया के सामने 1969 रखा। इनका परिवारिक पेेशा सुनार ही था,पर इन्हें चित्रकारी में पारंगत हासिल थी|


6. उत्तराखंड के पहले नौसेना अध्यक्ष हैं?




... Answer is A)
उत्तराखंड से पहले नौसेना अध्यक्ष देवेंद्र जोशी थे।एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी(जन्म: 4 जुलाई 1954) भारत के 21वें नौसेनाध्यक्ष थे। वे 31 अगस्त 2012 से 26 फ़रवरी 2014 तक इस पद रहे।


7. फूलों की घाटी किस जनपद में स्थित है?




... Answer is A)
फूलों की घाटी चमोली में स्थित है। इस घाटी की खोज ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ और उनके साथी आर एल होल्डसवर्थ ने थी थी, जो संंयोग से 1931 में अपने कामेट पर्वत के अभियान से लौट रहे थे। इसकी बेइंतहा खूबसूरती से प्रभावित होकर स्मिथ 1937 में इस घाटी में वापस आये और, 1938 में “वैली ऑफ फ्लॉवर्स” नाम से एक किताब प्रकाशित करवायी। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ और फूलों की 500 से अधिक प्रजातियों से सजा हुआ यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों या फूल प्रेमियों के लिए एक विश्व प्रसिद्ध स्थल बन गया।


8. हरगोविंद पंत को जननायक किसने कहा था?




... Answer is D)
हरगोविंद पंत को जननायक विक्टर मोहन जोशी ने कहा था । पंडित हरगोविंद पन्त का जन्म 19 मई 1885 को चितई गाँव अल्मोड़ा में हुआ था। इनके माता का नाम आनंदी देवी व पिता श्री धर्मानंद पन्त थे।


9. कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ परियोजना का शुभारंभ कब हुआ था?




... Answer is B)
1936 में तत्कालीन गवर्नर सर हैली के नाम से स्थापित हेली राष्ट्रीय उद्यान भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क कर दिया गया। लेकिन 1957 में इसका नाम पुनः बदलकर कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया। इसका क्षेत्रफल 520.82 वर्ग किलोमीटर। यह दो जनपद में स्थित है पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल। इसका प्रवेश द्वार नैनीताल जनपद का ढिकाला नामक स्थान है। 1 नवंबर 1973 को यह भारत का पहला बाघ संरक्षित घोषित किया गया। इस पार्क के मध्य में पाटलीदून स्थित है।


10. उत्तराखंड की प्रथम महिला आई•ए•एस है?




... Answer is B)
उत्तराखंड की पहली महिला आईएएस ज्योति राव पांडे थी।


11. देश का पहला शुद्ध जैविक राज्य कौन बना है?




... Answer is C)
जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक उत्पादों की पहचान बनाने के लिए उत्तराखंड को देश में प्रथम पुरस्कार मिला है।


12. नरेंद्र शाह द्वारा हाई कोर्ट की स्थापना कब की गई थी?




... Answer is A)
1938 में


13. रामायण प्रदीप के रचनाकार कौन हैं?




... Answer is C)
रामायण प्रदीप के रचनाकार मेधाकर शर्मा थे।


14. वंशी नारायण मंदिर मे किस देवता की पूजा होती हैं?




... Answer is A)
जोशीमठ चमोली में स्थित वंसी नारायण मंदिर में विष्णु की पूजा की जाती है।


15. उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की प्रथम महिला सदस्य?




... Answer is A)
उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की प्रथम महिला सदस्य सुधा पांडे है।


16. चंद्र राजाओं में रौतेला कहा जाता था?




... Answer is A)
चंद्र राजाओं में रौतेला राजा के छोटे भाई को कहा जाता था।


17. राज्य गठन के बाद पहली महिला सांसद कौन है?




... Answer is B)
राज्य गठन के बाद पहली महिला सांसद माला राजलक्ष्मी थी।


18. राज्य की प्रथम महिला लोक गायिका कौन थी?




... Answer is A)
राज्य की प्रथम महिला लोक गायिका कबूतरी देवी है।


19. उत्तराखंड में भोरीअमोला कुंड किस जनपद में स्थित है?




... Answer is B)
उत्तराखंड में भोरीअमोला कुंड रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित है।


20. राज्य के प्रथम सत्याग्रही व्यक्ति हैं?




... Answer is D)
राज्य के प्रथम सत्याग्रही जगमोहन सिंह नेगी को कहा जाता है


21. राज्य के किस पोस्ट ऑफिस में गंगा जल मिलता है?




... Answer is B)
राज्य के देवप्रयाग पोस्ट ऑफिस में गंगा का जल खरीदा जा सकता है।


22. लीला दूंगी स्थान कहां स्थित है?




... Answer is A)
लीला ढुंगी स्थान बद्रीनाथ के पास स्थित है।


23. उत्तराखंड में ई गवर्नेंस वर्ष कब मनाया गया?




... Answer is B)
वर्ष 2001 में मनाया गया था।


24. 2018 पलायन आयोग के अनुसार कितने गांव खाली हो गए हैं?




... Answer is D)
1768


25. राज्य पलायन आयोग 2018 के अध्यक्ष कौन हैं?




... Answer is D)
राज्य पलायन आयोग 2018 के अध्यक्ष डॉ एसएस नेगी है।


26. स्याही देवी मंदिर किस जनपद में स्थित है??




... Answer is A)
स्याही देवी मंदिर अल्मोड़ा जनपद में स्थित है।


27. कौशिकी देवी मंदिर किस जनपद में स्थित है?




... Answer is A)
अल्मोड़ा जनपद में स्थित है।


28. राज्य की प्रथम ई प्रिजन कारागार कहां बनी है?




... Answer is B)
राज्य की प्रथम ई प्रिजन कारागार देहरादून के सुद्धोंवाला वाला में बनी है।


29. पंचेश्वर बांध परियोजना संयुक्त जल परियोजना है?




... Answer is A)
पंचेश्वर बांध परियोजना भारत और नेपाल की एक संयुक्त परियोजना है जो काली नदी पर पंचेश्वर नामक स्थान पर बनाई गई है।


30. गढ़वाल राइफल का युद्ध घोष क्या है?




... Answer is D)
गढ़वाल राइफल्स का युद्ध घोष जय बद्री विशाल है।


31. राज्य में पौधरोपण नीति कब लागू की गई?




... Answer is A)
वर्ष 2006 में राज्य में पौधरोपण नीति लागू की गई थी।


32. खैरा सैंण का सूरज पुस्तक किस पर लिखी गई है?




... Answer is B)
त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लिखी गई पुस्तक है।


33. सीमांत लोगों का प्रमुख व्यवसाय हैं?




... Answer is A)
सीमांत लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि कार्य है।


34. हरिपुरा जलाशय स्थित है?




... Answer is A)
हरीपुरा जलाशय गूलरभोज,बाजपुर में स्थित है।


35. उत्तराखंड में चाय परियोजना चलाई जा रही है?




... Answer is C)
उत्तराखंड में चाय परियोजना कुमाऊँ मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा चलाई जा रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any span link in the comment box