- रेल परिवहन का प्रारंभ :- 16 अप्रैल 1853
- 👉🏻 मुंबई से थाने के बीच, दूरी (21 मील/ 34 किमी)
- मुख्यालय :- नई दिल्ली
- प्रथम रेलवे मंत्री :- जॉन मथाई
- रेलवे जोन :- 17 (अंतिम कोलकाता मेट्रो)
- प्रथम यात्री गाड़ी:- 15 अगस्त 1854 को 24 मील की दूरी तय करते हुए हावड़ा से हुगली स्टेशन के मध्य चलाई गई।
- सबसे बड़ा नियोक्ता :- भारतीय रेलवे
- रेलवे फेयरी क्वीन :- विश्व का सबसे पुराना चालू इंजन (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड)
- सबसे लंबी दूरी की ट्रेन :- विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ - कन्याकुमारी के मध्य 4286 किमी)
- सबसे लंबा प्लेटफॉर्म :- गोरखपुर रेलवे स्टेशन 1380 मीटर (2013)
- सड़कों की तुलना में रेलमार्ग भारी मात्रा में वस्तुओं एवं व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए परिवहन की अपेक्षाकृत सस्ता और अधिक सुविधाजनक साधन है।
- भारतीय रेलवे देश का प्रमुख यातायात तंत्र है जो एशिया का सबसे बड़ा एवं एकल प्रणाली प्रबंधन के अधीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।
रेलवे गेज [Railway Guage]
बड़ी लाइन (Board Guage)
- ब्रॉड गेज मैं रेल की पटरियों के बीच की दूरी 1.676 मीटर होती है।
- ब्रॉड गेज लाइन की कुल लंबाई 101486 किलोमीटर होती है।
मीटर लाइन (Meter Guage)
- इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 1 मीटर होती है। इसकी कुल लंबाई 9290 किलोमीटर है।
- इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 0.762 मीटर या 0.610 मीटर होती है इसके कुल लंबाई 2841 किमी है।
विवेक एक्सप्रेस
- देश में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस ( नवंबर 2011 से) है जो डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिल नाडु) तक जाती है।
- इस दौरान वह 4286 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
- इससे पहले हिमसागर एक्सप्रेस थी जो जम्मू-तवी (जम्मू कश्मीर) से कन्याकुमारी तक 3726 किमी की दूरी तय करती हैं सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी थी।
गतिमान एक्सप्रेस
- यह भारत की प्रथम सेमी हाई स्पीड ट्रेन है।
- 5 अप्रैल 2016 को भारत की पहली सेमी हाई स्पीड और अब तक कि देश की सर्वाधिक तेज गति वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस नई दिल्ली से आगरा के लिए प्रारंभ हो गई थी।
- केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा इसे नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- इस ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे की औसत गति 133 किमी प्रति घंटे हैं।
- इस ट्रेन का नियमित परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जा रहा है।
- शुक्रवार को ताजमहल के बंद रहने के कारण इस ट्रेन का संचालन नहीं होता है।
- कोंकण रेलवे का निर्माण वर्ष 1998 में किया गया।
- यह रेल मार्ग 760 किमी लंबा है ।
- यह रोहा (महाराष्ट्र) को मंगलुरू (कर्नाटक) से जोड़ता है।
- रत्नागिरी एवं उडुपी इसी रेल मार्ग पर स्थित है।
- गोवा के मझगांव से गुजरात होते हुए यह रेल मार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है।
देश की पहली सोलर पावर लोकल ट्रेन
- 14 जुलाई 2017 को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा से संचालित कोच और बैटरी बैकअप सुविधा वाली देश की पहली डीजल मल्टीपल यूनिट ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
- यह पहल भारत के सौर ऊर्जा मिशन के तहत प्रारंभ की गई है।
- जिसे ट्रेनों को प्रदूषण रहित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल माना जा रहा है।
नई मेट्रो रेल नीति को मंजूरी
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अगस्त 2017 को नई मेट्रो रेल नीति को मंजूरी प्रदान की।
- यह नई नीति सस्ती मेट्रो रेल परियोजनाओं को बढ़ावा देगी।
- देशभर में मेट्रो रेल के विस्तार को देखते हुए सभी मेट्रो रेल परियोजनाओं को एक समान मानकों के सीमा में लाने हेतु यह मंजूरी प्रदान की गई है।
1. चितरंजन लोकोमोटिव (1950)
- या पश्चिम बंगाल राज्य के चितरंजन नामक स्थान पर स्थित है। इसकी स्थापना 1950 में की गई थी।
- यहां पर रेल के विद्युत इंजन बनाने का सबसे पुराना कारखाना स्थित है।
2. रेल कोच फैक्ट्री (1952)
- यह तमिलनाडु राज्य के पेरंबूर स्थान पर स्थित है।
- इसकी स्थापना 1952 में की गई।
- यहां पर सवारी डिब्बो का निर्माण किया जाता है।
3. रेल कोच फैक्ट्री (1986)
- यह कपूरथला स्थान पर पंजाब राज्य में स्थित है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1986 में की गई।
- यहां पर रेल डिब्बों का निर्माण किया जाता है।
4. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (1961)
- यह उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी में स्थित है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1961 में की गई।
- यहां पर डीजल इंजन व विद्युत शटर्स का निर्माण किया जाता है।
5. डीजल इंजन आधुनिकरण कारखाना (1981)
- यह पंजाब राज्य के पटियाला में स्थित है।
- इसकी स्थापना 1981 में की गई।
- यहां पर डीजल इंजनों के संगटकों का निर्माण किया जाता है।
रेलवे की प्रमुख नई परियोजनाएं
1. पहिया कारखाना
- छपरा (बिहार) में स्थित है।
- इसकी क्षमता 100000 पहिया प्रति वर्ष है।
2. रेल इंजन कारखाना
- मधेपुर बिहार में स्थित है।
- क्षमता 120 इंजन प्रतिवर्ष।
3. रेल इंजन कारखाना
- मढोरा (बिहार) में स्थित।
- क्षमता 150 इंजन प्रतिवर्ष।
4. रेल कोच फैक्ट्री
- रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में स्थित।
- क्षमता 1000 कोच प्रतिवर्ष।
सवच्छ रेलवे स्टेशन सर्वेक्षण 2018
- 13 अगस्त 2018 को रेल मंत्री ने भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा तैयार की गई रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता पर सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की।
- इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में 407 स्टेशनों को शामिल किया गया।
- जिसमें से 75 स्टेशनों को A1 श्रेणी में तथा 332 स्टेशनों को A श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया।
- श्रेणी के 75 स्टेशनों में जोधपुर (उत्तर पश्चिम रेलवे), रायपुर (उत्तर पश्चिम रेलवे) तथा तिरुपति (दक्षिण मध्य रेलवे) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
त्रिपुरा की बड़ी रेल लाइन
- त्रिपुरा पूर्वोत्तर राज्य बड़ी रेल लाइन से जुड़ गया है पुनः 15 किमी लंबी रेल लाइन से अगरतला है बांग्लादेश का अखोरा जुड़ेगा।
- इसका निर्माण कार्य 2017 तक पूरा कर लिया गया।
- यह ट्रांस एशियन रेलवे नेटवर्क का हिस्सा होगी।
- इसे पूर्वोत्तर राज्यों की बांग्लादेश से कोलकाता के बीच की दूरी कम हो जाएगी।
- वर्तमान में बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क है।
- त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस हर रविवार को चलती है।
- यह गुवाहाटी में न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए 48 घंटे में दिल्ली तक पहुंचती हैं।
- भारत के प्रथम ग्रीन रेल कॉरिडोर का अनावरण 14 जुलाई 2016 को किया गया।
- जोकि रामेश्वरम - मनमदुरई के मध्य स्थित है।
- उद्घाटन - तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चेन्नई से किया।
- इसके साथ केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा चेन्नई व तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशनों पर गूगल की सहायता से स्थापित की गई हाईटेक गति के उन्नत वाई फाई सुविधा का भी अनावरण किया गया।
भारत के रेल परिवहन तंत्र से संबंधित अति महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव
1. भारत की सबसे लंबी दूरी की रेलगाड़ी किन स्टेशनों के बीच चलती है?
2. निम्नलिखित रेलगाड़ियों में से कौन सी भारत में सबसे लंबी रेल मार्ग पर चलती है ?
3. भारत में सर्वाधिक गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस 4 अप्रैल 2016 को कहां से कहां तक चली?
4. भारत में पहली यात्री रेलगाड़ी निम्नलिखित में से किस राज्य में शुरू की गई थी?
5. कोंकण रेल मार्ग निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरता है?
6. पहिए और एक्सेल बनाने वाली रेलवे यूनिट कहां स्थित है?
7. निम्नलिखित में से किस स्थान पर रेलवे जोन का मुख्यालय स्थित है?
8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर रेल सामग्री नहीं बनाई जाती हैं?
9. निम्नलिखित में से कहां रेलवे जोन का मुख्यालय नहीं है?
10. पूर्व रेलवे के बंटवारे के बाद हाजीपुर के आंचलिक कार्यालय का नाम क्या हुआ?
11. कोंकण रेलमार्ग नहीं छोड़ता है?
12. प्रथम संपर्क क्रांति ट्रेन चली?
13. भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी का नाम है?
14. कोंकण रेल मार्ग की कुल लंबाई है?
15. कोंकण रेल मार्ग किन किन राज्यों से होकर गुजरता है?
16. भारतीय रेल की कुल लंबाई का कितना प्रतिशत भाग विद्युतीकरण है?
17. भारतीय रेल को कितने जोन में विभक्त किया गया है?
18. पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है?
19. दक्षिण पश्चिम रेलवे का मुख्यालय है?
20. रेलवे के नवगठित जोन उत्तर पश्चिम रेलवे का मुख्यालय है?
21. भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग हैं?
22. रेल पथ के ब्रॉडगेज की चौड़ाई होती हैं?
23. भारत में प्रथम विद्युत ट्रेन कब चली?
24. भारत के प्रथम विद्युत संचालित रेलगाड़ी की?
25.भारत के किस नगर में दो रेलवे जोन का मुख्यालय है?
26. कुल केंद्रीय कर्मचारियों का कितना प्रतिशत भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं?
27. भारतीय रेलवे के अंतर्गत रेल मार्ग की कुल लंबाई कितनी है?
28. भारत में प्रथम रेलवे लाइन किसके शासनकाल में बिछाई गई?
29. भारतीय रेलवे के सर्वप्रथम रेल गाड़ी गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में बोरीबंदर (मुंबई) छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से थाने के बीच चली?
30. भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां है?
31. पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में रेल मार्ग नहीं है?
32. भारत की कौन सी रेलगाड़ी अपनी यात्रा में सबसे लंबी दूरी तय करती हैं?
33. पैसेल ऑन व्हील की तर्ज पर नई रेलगाड़ी डेक्कन ओडिसी का परिचालन किस राज्य में हो रहा है?
34. विश्व में भारतीय रेलवे नेटवर्क की स्थिति है?
35. निम्नलिखित में से कौन से दो शहर उत्तर दक्षिण कॉरिडोर से जुड़े हुए हैं?
![भारत का रेल परिवहन [Rail Transport] https://ogkquiztest.blogspot.com/भारत का रेल परिवहन [Rail Transport]/रेलवे गेज [Railway Guage]/गतिमान एक्सप्रेस/नई मेट्रो रेल नीति को मंजूरी/देश की पहली सोलर पावर लोकल ट्रेन](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgbaC-UPHBb1phtwpC68_xwnePLP7yHpI62Dnl5mw3ZkrgFTD7b8CJ1fAfeMNbR9ID3UPf7wQf2psvzXEPlMwAAXgzjK1ja_BlhK1M1psAkBTaenE_WWrmmHCeSncioJ10htuV1oTQqufJO/s320/20200720_031748.jpg)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any span link in the comment box