Uttarakhand History part 2 Question in Hindi :
Uttarakhand से संबंधित यह (part 2) दूसरी Post है, जिसमें हमारे द्वारा Uttarakhand History से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं।
यह सभी Questions Uttarakhand से संबंधित परीक्षाओं जैसे Uttarakhand Police, Uttarakhand samaj Kalyan Adhikari, Uttarakhand gram Vikas Adhikari, Uttarakhand forest department, Uttrakhand group C, UKSSSC, UKPSC, इत्यादि परीक्षाओं में बार-बार पूछे जा रहे हैं। अतः इन प्रश्नों का अच्छे से अध्ययन करें, यह प्रश्न आपको आगामी परीक्षाओं में काफी मदद करेंगे।
भाग - २
- उत्तराखंड का प्रथम प्रजातिये समूह माना जाता है? - कोल
- कोल प्रजाति के लोग दिखने में कैसे थे? - भद्दे एवं कुरूप
- पूरासाहित्य ग्रंथों में कोलो का वर्णन किस नाम से मिलता है? - मुंड एवं शबर
- कोल लोग पूजा करते थे ? - नाग पूजा तथा लिंग पूजा
- कुमार-कुमारी प्रथा किस प्रजाति समूह में देखने को मिलती है? - कोल
- कोल के बाद उत्तराखंड में किस प्रजाति का अधिपत्य हुआ? - किरात
- किरात को अन्य किस नाम से जाना जाता है? - किन्नर या कीर
- किरातों को किस प्रजाति से संबंधित माना जाता है? - मंगोल प्रजाति
- स्कंद पुराण में किरातों को क्या कहा गया है? - भिल्ल
- किरात लोगों का मुख्य व्यवसाय था? - पशुपालन
- महाभारत काल में केदारखंड में किस प्रजाति का अधिपत्य था? - किरात
- किरातों के बाद उत्तराखंड में किस प्रजाति समूह का उल्लेख मिलता है? - खस
- खस लोग महाभारत के युद्ध में किन की ओर से लड़े थे? - कौरवों की ओर से
- काव्यमीमांसा किसने लिखी है? - राजशेखर ने
- खसों को शूद्र वर्ग में कब सम्मिलित किया गया? - 1885
- घर जमाई रखने की प्रथा किस प्रजाति में प्रचलित थी? - खसों में
- झटेला प्रथा किस प्रजातिये समूह में देखने को मिलती थी? - खसों में
- यदि कोई स्त्री दूसरे व्यक्ति से विवाह कर ले तो उसके पूर्व पति से उत्पन्न पुत्र को क्या कहा जाता था? - झटेला
- किस प्रजाति के लोग अपनी ज्येष्ठ पुत्री को मंदिर में दान दे देते थे? - खस
- पशु बलि प्रथा किस प्रजाति में प्रचलित थी? - खसों में
- किस प्रजाति को एक व्यापारिक प्रजाति कहा जाता है? - शौका
- रुद्रप्रयाग में स्थित गुलाबराय मैदान क्यों प्रसिद्ध है? - जिम कार्बेट ने यहा नरभक्षी को मारा था
- कुमायु में स्थित प्रसिद्ध बाणासुर का किला किस जनपद में स्थित है? - चम्पावत
- भोटिया प्रजाति सामान्यतः कितने वर्गों में विभक्त थी? - 6 वर्गों में
- काली नदी घाटियों में रहने वाले भोटियों को क्या कहा जाता है? - शौका
- भोटान्तिको के समूह को क्या कहा जाता है? - कुँच
- 1962 तक भोटिया लोग किन के साथ व्यापार करते थे? - तिब्बत
- भोटांतिको की उपजातियां विभक्त थी? - राठ एवं सगोत्र में
- भोटिया लोग बिरादरी का सूचक किसे मानते थे? - राठ को
- रड - बड़ प्रथा किस प्रजाति में थी? - दारमा एवं व्यास घाटी में रहने वाले भोटियों में
- भोटिया लोग किस देवता की पूजा वर्षा के देवता के रूप में करते हैं? - घूरमा देवता
- भोटिया लोग किस देवता की पूजा संपत्ति व्यापार के देवता रूप में करते हैं? - घबला देवता
- भोटिया लोगों को तिब्बत से व्यापार करने की छूट किस समझौते के आधार पर मिली थी? - 1914 के ब्रिटेन व तिब्बत के बीच हुए समझौते के आधार पर
- उत्तराखंड के आद्य ऐतिहासिक काल के प्रमुख स्रोत हैं? - पौराणिक ग्रंथ
- उत्तराखंड का प्रथम उल्लेख किस वेद में मिलता है? - ऋग्वेद
- ऋग्वेद में उत्तराखंड क्षेत्र को क्या कहा गया है? - देव भूमि एवं मनीषियों की पूर्ण भूमि
- ऐतरेय ब्राह्मण में उत्तराखंड के लिए प्रयुक्त शब्द है? - उत्तर कुरू
- स्कंद पुराण से कितने हिमालय खंडों का उल्लेख मिला है? - 5 हिमालय खंड [ नेपाल, केदारखंड, मानसखंड, जालंधर एवं जम्मू कश्मीर ]
- माया क्षेत्र (हरिद्वार) से हिमालय तक के विस्तृत क्षेत्र को स्कंद पुराण में क्या कहा गया है? - केदारखंड
- नंदा देवी पर्वत से कालगिरी तक के क्षेत्र को स्कंद पुराण में क्या कहा गया है? - मानस खंड
- केदारखंड को वर्तमान में क्या कहा जाता है? - गढ़वाल क्षेत्र
- मानस खंड का वर्तमान में क्या कहा जाता है? - कुमाऊं क्षेत्र
- माया क्षेत्र को वर्तमान में क्या कहा जाता है? - हरिद्वार
- पुराणों में केदारखंड व मानस खंड के संयुक्त क्षेत्र को कहा गया है? - ब्रह्मपुर, खसदेश तथा उत्तरखंड
- पाली भाषा वाले बौद्ध साहित्य में उत्तराखंड के लिए क्या शब्द प्रयोग हुआ है? - हिमवंत
- कौषतकि ब्राह्मण में वाकदेवी का निवास स्थान बताया गया है? - बद्रिकाश्रम को
- गढ़वाल क्षेत्र के प्राचीन नाम थे? - बद्रिकाश्रम, तपोभूमि तथा केदारखंड
- केदारखंड में गढ़वाल की सीमाओं की लंबाई तथा चौड़ाई क्रमशः बताई गई है? - लंबाई - 50 योजन, चौड़ाई - 30 योजन
- केदारखंड व मानस खंड की सीमाओं का विभाजन कौन सा पर्वत करता है? - नंदादेवी पर्वत या बधाण क्षेत्र
- गढ़वाल क्षेत्र में कुबेर की राजधानी थी? - अलकापुरी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any span link in the comment box