ExamCracker

Your ultimate destination for UPSC, UKPSC, UKSSSC, SSC, Banking, and more. Expert guidance, updated content, mock tests, and smart strategies to boost your success.

Economic Question Answer in Hindi Part 6

Economic Question Answer in Hindi Part 6

Economic Question Answer in Hindi Part 6 : भारत में होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, SSC, BANKING, RAILWAY NDA, UKPSC, UKSSSC, RRB NTPC, FCI, CWC, LIC, ESIC, IBPS, SBI, RBI, AAI, DRDO, ISRO, NTRO, All State Level Exams, FSSAI UPSC & Various Competitive Exams तथा सभी राज्यों से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है।


Economic Question Answer से संबंधित प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी अधिक में पूछे जाते हैं। क्योंकि Economic Question Answer , competitive exam की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण topic है।
Economic Question Answer in Hindi Part 6
Economic Question Answer in Hindi Part 6
 भाग 6 

 आधारभूत संरचना 
  1. लगभग 4400000 किलोमीटर लंबाई के साथ भारत का सड़क परिवहन विश्व की कौन सी विशालतम व्यवस्था है? - दूसरी
  2. 6400000 किलोमीटर लंबी सड़कों के साथ विश्व में कौन सा देश प्रथम स्थान पर है? - संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. सड़कों की कुल लंबाई के दृष्टिकोण से देश का कौन सा राज्य अग्रणी है? - महाराष्ट्र
  4. सड़कों का सबसे अधिक घनत्व किस राज्य में है? - पंजाब
  5. सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है? - NH7
  6. विश्व की सबसे ऊंची सड़क कौन सी है? - खारदुंगला (लेह-मनाली राजमार्ग)
  7. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत की गई थी? - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम 1988
  8. उत्तर और उत्तर-पूर्वी समावर्ती इलाकों में सामरिक महत्व की सड़कों के विकास के लिए सीमा सड़क संगठन का गठन कब किया गया था? - 1960
  9. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत 1998 में किस की अनुशंसा पर की गई थी? - जसवंत सिंह कार्यदल
  10. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजना का वित्तपोषण किस पर आधारित है? - इंधन कर और टोल पर
  11. ग्रामीण क्षेत्रों में अवसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए 2005-06 में प्रारंभ किए गए भारत निर्माण कार्यक्रम के कितने घटक है? - 6 (ग्रामीण आवास, सिंचाई क्षमता, पेयजल, ग्रामीण सड़कें, विद्युतीकरण, ग्रामीण टेलीफोन)
  12. भारत में नागरिक विमानन की शुरुआत कब हुई? - दिसंबर 1912
  13. हवाई अड्डे के विकास के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण (International Airport Authority Of India) की स्थापना कब हुई? - फरवरी 1972
  14. पवन हंस लिमिटेड की स्थापना कब हुई? - 15 अक्टूबर 1985
  15. घरेलू उड़ानों के लिए प्रयुक्त होने वाले हवाई अड्डों के प्रबंधक के लिए राष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण की स्थापना कब की गई? - 1986
  16. सरकार ने "ओपन स्काई पॉलिसी" अर्थात मुक्त आकाश नीति कब प्रारंभ की? - अप्रैल 1999
  17. उत्तर प्रदेश में किस जनपद के पास फुरसतगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी की स्थापना की गई है? - रायबरेली
  18. नागर विमानन मंत्रालय ने प्रमुख पायलट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव किस राज्य में किया है? - महाराष्ट्र
  19. भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण को मिलाकर "भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण" का गठन कब किया गया? - 1 अप्रैल 1995
  20. नागरिक विमान प्रशिक्षण कॉलेज कहां स्थित है? - इलाहाबाद
  21. राष्ट्रीय विमान प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है? - दिल्ली
  22. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना कब हुई? - 27 अक्टूबर 1986
  23. देश की सबसे बड़ी जहाज रानी कंपनी भारतीय जहाजरानी निगम लिमिटेड (Shipping Corporation Of India Limited-SCIL) की स्थापना कब हुई? - 2 अक्टूबर 1961
  24. पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप समूह में स्थित है? - अंडमान निकोबार दीप समूह
  25. प्राकृतिक बंदरगाह कौन से हैं? - मुंबई व कोचीन के बंदरगाह
  26. ज्वारीय बंदरगाह कौन सा है? - कांडला
  27. देश का सबसे गहरा बंदरगाह कौन सा है? - गंगावारम (विशाखापट्टनम)
  28. आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित देश का नवीनतम तथा सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है? - जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
  29. देश का पहला बड़ा निजी बंदरगाह कौन सा है? - एन्नोर बंदरगाह
  30. पश्चिमी समुद्र तट का कांडला बंदरगाह कहां स्थित है? - गुजरात में कच्छ की खाड़ी में
  31. सभी बंदरगाहों से होने वाले कुल कारोबार में अकेले मुंबई बंदरगाह की हिस्सेदारी कितनी है? - 12%
  32. पश्चिमी समुद्र तट पर गोवा में जुआरी नदी के तट पर स्थित कौन सा बंदरगाह है? - मार्मागोवा बंदरगाह
  33. पश्चिमी तट का न्यू मंगलौर बंदरगाह कहां स्थित है? - कर्नाटक
  34. तूतीकोरिन देश के दक्षिणी छोर पर किस राज्य में स्थित है? - तमिल नाडु
  35. मत्स्य पत्तन कौन सा बंदरगाह कहलाता है? - तूतीकोरिन
  36. पारादीप बंदरगाह किस राज्य में स्थित एक गहरा बंदरगाह है? - ओडिशा
  37. कोलकाता बंदरगाह का मुख्य पोताश्रय कौन सा है? - खिदिरपुर
  38. देश का सबसे बड़ा कंप्यूटराइज्ड बंदरगाह और देश का प्रथम पब्लिक कंपनी बंदरगाह कौन सा है? - एन्नोर बंदरगाह
  39. 1 जून 2010 को देश का 13वां बड़ा बंदरगाह किस बंदरगाह को घोषित किया गया था? - पोर्ट ब्लेयर
  40. कौन सा बंदरगाह भारत के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है? - पोर्ट ब्लेयर
  41. देश का ऐसा पहला बंदरगाह कौन सा है जो रसायनों के निपटान हेतु स्थापित किया गया है? - दाहेज बंदरगाह
  42. लाल बहादुर शास्त्री तटवर्ती अनुसंधान एवं उच्च अध्ययन संस्थान कहां स्थित है? - मुंबई
  43. भारत में कितने शिपयार्ड सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं? - 8
  44. देश का पहला शिप निर्माण करने वाला यार्ड कौन सा है? - हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
  45. देश में जहाज निर्माण और मरम्मत की सबसे बड़ी क्षमता वाला शिपयार्ड कौन सा है? - कोचीन शिपयार्ड

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any span link in the comment box