ExamCracker

Your ultimate destination for UPSC, UKPSC, UKSSSC, SSC, Banking, and more. Expert guidance, updated content, mock tests, and smart strategies to boost your success.

Economic Question Answer in Hindi Part 1

Economic Question Answer in Hindi Part 1 : भारत में होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, SSC, BANKING, RAILWAY NDA, UKPSC, UKSSSC, RRB NTPC, FCI, CWC, LIC, ESIC, IBPS, SBI, RBI, AAI, DRDO, ISRO, NTRO, All State Level Exams, FSSAI UPSC & Various Competitive Exams तथा सभी राज्यों से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है।

Economic Question Answer से संबंधित प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी अधिक में पूछे जाते हैं।  क्योंकि Economic Question Answer , competitive exam की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण topic है।

Economic Question Answer in Hindi 

Economic Question Answer in Hindi Part 1
Economic Question Answer in Hindi Part 1


Part 1

  1. मानव समाज में उत्पादन-उपभोग तथा वितरण के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन क्या कहलाता है? - अर्थशास्त्र
  2. भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है? - मिश्रित अर्थव्यवस्था
  3. मिश्रित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है? - सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का साथ साथ होना
  4. आर्थिक दृष्टि से भारत कैसा देश है? - विकासशील देश
  5. भारत ने मिश्रित अर्थव्यवस्था को क्यों अपनाया है? - समाजवादी लक्ष्य की पूर्ति के लिए
  6. सामूहिक स्तर पर आर्थिक समस्याओं जैसे- सारी अर्थव्यवस्था के कुल उपभोग, कुल रोजगार, राष्ट्रीय आय आदि का अध्ययन क्या कहलाता है? - समष्टि अर्थव्यवस्था
  7. इस सिद्धांत को क्या कहा जाता है? - आय तथा रोजगार सिद्धांत
  8. केवल एक आर्थिक इकाई की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन क्या कहलाता है? - व्यष्टि अर्थशास्त्र
  9. वह क्रिया क्या कहलाती हैं, जिसका संबंध उन सभी वस्तुओं के उत्पादन और उपभोग तथा निवेश से हैं, जिनमें उपयोगिता होती हैं, जो दुर्लभ है तथा जिन का लेनदेन किया जा सकता है? - आर्थिक क्रिया
  10. वह आर्थिक क्रिया क्या कहलाती है जिसका संबंध वस्तुओं तथा सेवाओं की उपयोगिता या मूल्य में वृद्धि करने से हैं? - उत्पादन
  11. उत्पादन के चार मुख्य साधन कौन से हैं? - भूमि, श्रम, पूंजी, उद्यमी
  12. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे माना जाता है? - डॉ मनमोहन सिंह को
  13. केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की स्थापना कब हुई थी? - 1951
  14. आर्थिक क्रिया क्या कहलाती है जिसका संबंध व्यक्तिगत तथा सामूहिक आवश्यकताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए वस्तुओं तथा सेवाओं की उपयोगिता के उपभोग से हैं? - उपभोग
  15. वह आर्थिक क्रिया क्या कहलाती है जिसका संबंध भविष्य में वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के लिए पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन से हैं? - निवेश
  16. कौन सी क्रिया उत्पादन व उपभोक्ता के बीच की कड़ी कहलाती है? - विनिमय
  17. किसी अर्थव्यवस्था में लोगों द्वारा अपनी कुछ आवश्यकता को संतुष्ट करने के लिए अपनाई गई व्यवस्था क्या कहलाती हैं? - आर्थिक प्रणाली
  18. वह अर्थव्यवस्था क्या कहलाती है जिसके अंतर्गत उत्पादन के साधनों का एक बड़ा भाग निजी व्यक्तियों के हाथ में होता है? - पूंजीवादी अर्थव्यवस्था
  19. वह अर्थव्यवस्था क्या कहलाती है, जिसमें उत्पादन के भौतिक साधनों पर समाज या समुदाय का स्वामित्व होता है और जिनका संचालन एवं उपयोग समाज या समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा सामान्य आर्थिक नियोजन या योजना के आधार पर किया जाता है? - समाजवादी अर्थव्यवस्था
  20. अर्थव्यवस्था के विभिन्न चरों में मात्रात्मक वृद्धि को क्या कहा जाता है? - आर्थिक वृद्धि या संवर्द्धि
  21. जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक का प्रतिपादन सर्वप्रथम किसने किया? - जॉन टिनवर्जन
  22. जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक को वैज्ञानिक रूप में प्रस्तुत एवं विकसित करने का श्रेय किसे दिया जाता है? - मॉरिस डी माटिस
  23. जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक के घटक कौन से हैं? - जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, शिशु मृत्यु दर, साक्षरता
  24. "मेजर ऑफ इकोनॉमिक वेलफेयर" की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया? - विलियम नोरधस तथा जेम्स रोबिन
  25. शिक्षा सूचकांक की अवधारणा का सर्वप्रथम प्रयोग 1989 में किसने किया था? - डैली तथा काब
  26. शिक्षा सूचकांक क्या व्यक्त करता है? - वयस्क साक्षरता तथा संयुक्त सकल नामांकन सूचकांक को
  27. किसी भी देश में जन्म के समय लोगों की सापेक्ष जीवन प्रत्याशा की उपलब्धि की माप क्या कहलाती है? - जीवन प्रत्याशा सूचकांक
  28. अधिकतम जीवन प्रत्याशा तथा न्यूनतम जीवन प्रत्याशा क्रमशः कितने वर्ष मानी गई है? - 85 वर्ष, 25 वर्ष
  29. मानव विकास सूचकांक का मान कितना होता है? - 0 से 1 के मध्य
  30. हरित लेखांकन को अन्य किस नाम से जाना जाता है? - पर्यावरणीय लेखांकन
  31. पर्यावरणीय लेखांकन की विधि सर्वप्रथम किसने विकसित की थी? - पीयर्स एवं बारफोर्ड
  32. ग्रीन जी.एन.पी. की अवधारणा को सर्वप्रथम विश्व बैंक द्वारा किस वर्ष प्रतिपादित किया गया था? - 1995
  33. एक निश्चित अवधि में प्रति व्यक्ति उत्पादित संपदा कि वह अधिकतम मात्रा क्या कहलाती है, जिसे एक देश की प्राकृतिक संपदा को स्थिर रखते हुए प्राप्त किया जाता है? - ग्रीन जी.एन.पी
  34. पोषित आर्थिक कल्याण की अवधारणा का प्रतिपादन 1994 में किसने किया था? - टी. जैक्सन तथा एन. मार्क्स
  35. समायोजित निबल बचत दृष्टिकोण का प्रतिपादन वर्ष 2000 में किसने किया था? - हैमिल्टन
  36. आर्थिक वृद्धि दर तथा प्रदूषण के केंद्रीकरण के मध्य पाए जाने वाले संबंध का रेखाचित्र क्या कहलाता है? - पर्यावरणीय कुजनेट्स वक्र
  37. पर्यावरणीय कुजनेट्स वक्र का प्रतिपादन किसने किया था? - साइमन कुजनेट्स
  38. किसी देश या समाज या समूह द्वारा पृथ्वी के उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग से प्रति इकाई खुशहाल जीवन के औसत वर्ष की प्राप्ति को क्या कहा जाता है? - हैप्पी प्लेनेट इंडेक्स
  39. हैप्पी प्लेनेट इंडेक्स को किसके द्वारा जारी किया गया है? - न्यू इकोनामिक्स फाउंडेशन
  40. डेनिसन इंटेक्स का प्रतिपादन 1962 में किसने किया? - एडवर्ड डेनिसन ने
  41. सामाजिक आर्थिक विकास का वास्तविक मापक क्या है? - राष्ट्रीय समृद्धि सूचकांक
  42. पूंजी की कुल मात्रा तथा उस वर्ष के उत्पादन की मात्रा का अनुपात क्या कहलाता है? - पूंजी उत्पाद अनुपात
  43. सकल घरेलू उत्पाद में परिवर्तन की दर क्या कहलाती है? - आर्थिक वृद्धि दर
  44. निबल राष्ट्रीय उत्पादन (एन.एन.पी) में परिवर्तन की दर क्या कहलाती है? - आर्थिक विकास दर
  45. आर्थिक विकास दर को किन मूल्यों पर आकलित किया जाता है? - चालू तथा स्थिर
  46. किसी वस्तु की कीमत तथा उसकी मांग के विपरीत संबंध को क्या कहा जाता है? - मांग का नियम
  47. वें वस्तुएं क्या कहलाती हैं जिनका एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है? - प्रतिस्थापन वस्तुएं
  48. वें वस्तुएं क्या कहलाती हैं जो मिलकर किसी वस्तु की मांग को पूरा करती हैं? - पूरक वस्तुएं
  49. वें वस्तुएं क्या कहलाती हैं जिनमें मांग और आय के बीच धनात्मक संबंध पाया जाता है? - सामान्य वस्तुएं
  50. वें वस्तुएं क्या कहलाती हैं जिनमें आए और मांग के बीच विपरीत (ऋणात्मक) संबंध पाया जाता है? - निम्न कोटि वस्तुएं
  51. किसी पदार्थ की वह शक्ति जिसके द्वारा आवश्यकता की संतुष्टि होती है क्या कहलाती है? - उपयोगिता
  52. फिशर ने उपयोगिता के माप की इकाई के लिए किस शब्द का प्रयोग किया? - यूटिल (Util)
  53. किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई को उपभोग करने से कुल उपयोगिता में जो वृद्धि होती है उसे क्या कहते हैं? - सीमांत उपयोगिता
  54. मुद्रा की सीमांत उपयोगिता से क्या अभिप्राय हैं? - एक रुपए के बराबर के मूल्य
  55. जब सीमांत उत्पाद, औसत उत्पाद से अधिक होता है तो औसत उत्पाद पर क्या प्रभाव पड़ता है? - बढ़ता है
  56. जब सीमांत उत्पाद, औसत उत्पाद के बराबर हो जाता है, तब औसत उत्पाद पर क्या प्रभाव पड़ता है? - अधिकतम हो जाता है
  57. जब सीमांत उत्पाद, औसत उत्पाद से कम होता है, तो औसत उत्पाद पर क्या प्रभाव पड़ता है? - गिरने लगता है
  58. वह लागत क्या कहलाती है जो उत्पादन के साधनों के स्वामियों द्वारा उनकी सेवाओं की पूर्ति करने में कष्ट, दुख, परेशानी आदि के रूप में उठानी पड़ती है? - वास्तविक लागत
  59. किसी साधन या आर्थिक पदार्थ के प्रयोग की अवसर लागत दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रयोग में त्याग के मूल्य के बराबर होती है। इसे क्या कहते हैं? - अवसर लागत की धारणा
  60. एक फर्म द्वारा किए जाने वाले वें सब खर्चे जिनका भुगतान दूसरों को किया जाता है, क्या कहलाती है? - स्पष्ट लागतें







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any span link in the comment box