उत्तराखंड का राजनीतिक एवं प्रशासनिक ढांचा (उत्तराखंड संपूर्ण अध्ययन) : उत्तराखंड का राजनीतिक एवं प्रशासनिक ढांचा से संबंधित यह (part 1) पहली Post है, जिसमें हमारे द्वारा उत्तराखंड का राजनीतिक एवं प्रशासनिक ढांचासे संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं।
यह सभी Questions उत्तराखंड से संबंधित परीक्षाओं जैसे Uttarakhand Police, Uttarakhand samaj Kalyan Adhikari, Uttarakhand gram Vikas Adhikari, Uttarakhand forest department, Uttrakhand group C, UKSSSC, UKPSC, इत्यादि परीक्षाओं में बार-बार पूछे जा रहे हैं। अतः इन प्रश्नों का अच्छे से अध्ययन करें, यह प्रश्न आपको आगामी परीक्षाओं में काफी मदद करेंगे।
उत्तराखंड का राजनीतिक एवं प्रशासनिक ढांचा
भाग-१
- उत्तरांचल राज्य विधेयक लोकसभा में पारित कब हुआ? - 1 अगस्त 2000
- उत्तरांचल राज्य विधेयक राज्यसभा में कब पारित हुआ? - 10 अगस्त 2000
- उत्तरांचल राज्य विधेयक राष्ट्रपति के आर नारायण द्वारा कब स्वीकृत किया गया? - 28 अगस्त 2000
- उत्तरांचल राज्य का गठन कब किया गया? - 9 नवंबर 2000 को
- उत्तरांचल भारतीय गणतंत्र का कौन सा राज्य बना? - 27 वां राज्य
- उत्तरांचल हिमालय रज्यों के क्रम में कौन सा राज्य बना? - 11 वां राज्य
- राज्य स्थापना के समय इसका नाम क्या था? - उत्तरांचल
- राज्य का नाम उत्तरांचल कब तक रहा? - 31 दिसंबर 2006 तक
- राजा का नाम परिवर्तन करके उत्तराखंड कब कर दिया गया? - 1 जनवरी 2007 से
- उत्तराखंड की स्थाई राजधानी है? - गैरसैंण
- उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी है? - देहरादून
- उत्तराखंड की प्रथम राजकीय भाषा है? - हिंदी
- उत्तराखंड की द्वितीय राज्य भाषा है? - संस्कृत (जनवरी 2010 से)
- उत्तराखंड शासन द्वारा प्रतीक चिन्हों का निर्धारण कब किया गया? - 2001
- उत्तराखंड का राज्य चिन्ह है? -समचतुर्भुजाकार आकृति में तीन पर्वत चोटियांं बीच वाली चोटी पर लाल पृष्ठ में अशोक की लाट अंकित है, लाट के नीचे मुंडकोपनिषद से लिया गया वाक्य "सत्यमेव जयतेेे" लिखा है। बीच वाले भाग में श्वेत पृष्ठ पर चार जलधाराएं नीले रंग में दिखाई गई है। सबसे नीचे नीले रंग में उत्तराखंड राज्य लिखा है।
- राज्य चिन्ह में लाल पृष्ठ किसका प्रतीक है? - राज्य आंदोलनकारियों के रक्त का
- राज्य चिन्ह में चार जलधाराएं प्रदर्शित करती हैं? - गंगा, यमुना, रामगंगा, काली नदियों को
- उत्तराखंड का राज्य गीत है? - उत्तराखंड देव भूमि मातृभूमि शत शत वंदन अभिनंदन
- उत्तराखंड का राज्य गीत कब और किसके द्वारा लिखा गया? - 6 फरवरी 2016 को हेमंत बिष्ट द्वारा
- उत्तराखंड राज्य गीत कितनी अवधि का है? - 9 मिनट
- उत्तराखंड राज्य गीत चयन समिति के अध्यक्ष कौन थे? - लक्ष्मण सिंह बटोही
- उत्तराखंड राज्य गीत किसके द्वारा गाया गया है? - नरेंद्र सिंह नेगी एवं अनुराधा निराला द्वारा
- उत्तराखंड राज्य पशु किसे घोषित किया गया है? - कस्तूरी मृग

कस्तूरी मृग - कस्तूरी मृग को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है? - हिमालय मस्क डियर
- कस्तूरी मृग का वैज्ञानिक नाम क्या है? - मस्कस काइसोगास्टर
- कस्तूरी मृग उत्तराखंड के जंगलों में कितनी ऊंचाइयों पर पाए जाते हैं? - 3600 मीटर से 4400 मीटर
- उत्तराखंड में कस्तूरी मृग की कुल कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं? - 4 प्रजातियां
- कस्तूरी मृग किस परिवार का सदस्य है? - मोशिडे
- कस्तूरी मृग कुल का सदस्य हैं? - अंगुलोटा कुल
- कस्तूरी मृग उत्तराखंड में किन स्थानों पर बहुतायत पाए जाते हैं? - केदारनाथ, फूलों की घाटी, पिथौरागढ़ तथा उत्तरकाशी
- कस्तूरी मृग उत्तराखंड के अलावा अन्य किन राज्यों में भी पाए जाते हैं? - हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, कश्मीर इत्यादि।
- कस्तूरी मृग का रंग कैसा होता है? - रंग भूरा उस पर काले पीले धब्बे
- कस्तूरी मृग की ऊंचाई कितनी होती है? - 20 इंच
- कस्तूरी मृग की औसत आयु लगभग कितनी होती है? - 20 वर्ष
- माता कस्तूरी मृग की गर्भधारण अवधि कितनी होती है? - 6 माह
- कस्तूरी मृग का मुख्य भोजन क्या है? - केदारपाती
- कस्तूरी प्राप्त होता है? - नर मृग से
- कस्तूरी एक मृग से एक बार में कितनी मात्रा में प्राप्त किया जा सकता है? - 30 से 45 ग्राम
- नेपाल की कस्तूरी को क्या कहा जाता है? - कपिल
- कश्मीर की कस्तूरी क्या कहलाती है? - पिंगल
- सिक्किम की कस्तूरी को क्या कहा जाता है? - कृष्ण
- औषधि उपयोग में कस्तूरी का प्रयोग किन बीमारियों की दवा बनाने हेतु होता है? - दमा, मिर्गी, हृदय संबंधी रोगों की दवा बनाने में
- कस्तूरी का रसायनिक नाम होता है? - मिथाइल ट्राई क्लोरो पेंटाडेकेनॉल
- उत्तराखंड का राज्य पुष्प है? - ब्रह्म कमल

ब्रह्म कमल - उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्रों में ब्रह्म कमल कितनी ऊंचाइयों पर पाये जाते हैं? - 4800 - 6000 मीटर
- ब्रह्म कमल किस कुल का पौधा है? - ऐसटेरसी कुल का
- ब्रह्म कमल का वैज्ञानिक नाम क्या है? - सोसूरिया अबवेलेटा
- उत्तराखंड में पाए जाने वाली ब्रह्म कमल की अन्य प्रजातियां हैं? - फैन कमल तथा कस्तूरा कमल
- उत्तराखंड में सर्वाधिक ऊंचाई पर पाए जाने वाला कमल है? - फैन कमल
- फैन कमल का वैज्ञानिक नाम क्या है? - सोसूरिया ग्रार्मीनिफोलिया
- ब्रह्म कमल का स्थानीय नाम क्या है? - कौल पद्म
- महाभारत के वन पर्व में ब्रह्म कमल को क्या कहा गया है? - सौगंधिक पुष्प
- नेपाल में ब्रह्म कमल को क्या कहा जाता है? - टोपगोला
- हिमाचल प्रदेश में ब्रह्म कमल को क्या कहा जाता है? - दूधाफूल
- कश्मीर में ब्रह्म कमल को क्या कहा जाता है? - गलगल
- ब्रह्म कमल की विश्व में कुल कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं? - 210
- उत्तराखंड में ब्रह्म कमल की कुल कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं? - 24
- उत्तराखंड के किन क्षेत्रों में ब्रह्म कमल बहुतायत मिलते हैं? - फूलों की घाटी, केदारनाथ, पिंडारी ग्लेशियर इत्यादि।
- हिमालयी पुष्पों का सम्राट किसे कहा जाता है? - ब्रह्म कमल को
- ब्रह्म कमल किस देवी का प्रिय पुष्प है? - नंदा देवी
- ब्रह्म कमल का रंग कैसा होता है? - बैंगनी
- ब्रह्मकमल पौधे की ऊंचाई कितनी होती है? - 70 - 80 सेंटीमीटर
- ब्रह्म कमल फूल खिलने का समय होता है? - जुलाई से सितंबर
- ब्रह्म कमल का फूल खिलने का उचित समय होता है? - अर्ध रात्रि
- ब्रह्म कमल की जड़ पीसकर किस उपचार में प्रयोग की जाती है? - हड्डी उपचार


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any span link in the comment box