ExamCracker

Your ultimate destination for UPSC, UKPSC, UKSSSC, SSC, Banking, and more. Expert guidance, updated content, mock tests, and smart strategies to boost your success.

Uttarakhand Gk Question Answer In Hindi Set 2

Uttarakhand Gk Question Answer In Hindi Set 2
Uttarakhand Gk Question Answer In Hindi Set 2

Uttarakhand Gk Question Answer से संबंधित यह Post है, जिसमें हमारे द्वारा Uttarakhand से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं।

यह सभी Questions उत्तराखंड से संबंधित परीक्षाओं जैसे Uttarakhand Police, Uttarakhand samaj Kalyan Adhikari, Uttarakhand gram Vikas Adhikari, Uttarakhand forest department, Uttrakhand group C, UKSSSC, UKPSC, इत्यादि परीक्षाओं में बार-बार पूछे जा रहे हैं। अतः इन प्रश्नों का अच्छे से अध्ययन करें, यह प्रश्न आपको आगामी परीक्षाओं में काफी मदद करेंगे।

Uttarakhand Gk Question Answer In Hindi Set 2

1. उत्तराखंड में नगर निगम का प्रमुख चुना जाता है?

A. राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है

B. राज्यपाल द्वारा नामित किया जाता है

C. स्थानीय जनता द्वारा निर्वाचित किया जाता है

D. सभासदों द्वारा निर्वाचित किया जाता है

उत्तर - C. स्थानीय जनता द्वारा निर्वाचित किया जाता है


2. गढ़वाल चित्रकला से जुड़ा एक प्रसिद्ध नाम है?

A. मंगतराम

B. मौलाराम

C. बालकराम

D. तुलसीराम 

उत्तर- B. मौलाराम

3. कवि चित्रकार मोलाराम चित्रकला की किस शैली के लिए प्रसिद्ध है?

A. बसोली

B. गढ़वाली

C. गुलेर

D. कांगड़ा

उत्तर- B. गढ़वाली


4. 'चारण' उपनाम से जाने जाते हैं?

A. बद्री दत्त पांडे

B. हरि कृष्ण रतूड़ी

C. मुकुंदी लाल बैरिस्टर

D. शिव प्रसाद डबराल 

उत्तर- D. शिव प्रसाद डबराल


5. शिव प्रसाद डबराल कौन थे?

A. इतिहासकार

B. पत्रकार

C. समाज सुधारक

D. शासक 

उत्तर- A. इतिहासकार


6. किस पवार शासक के समय 1676 में गुरु राम राय श्रीनगर आए थे?

A. प्रदीप शाह

B. जगत शाह

C. फतेह शाह

D. पृथ्वी पति शाह 

उत्तर - C. फतेह शाह 


7. खादी के प्रचार के लिए 1937 में चनौदा (अल्मोड़ा) में गांधी आश्रम की स्थापना करने में किस की प्रमुख भूमिका थी?

A. गोविंद बल्लभ पंत

B. बद्री दत्त पांडे

C. मोलाराम

D. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर- D. इनमें से कोई नहीं 


8. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति उत्तराखंड में नहीं पाई जाती हैं?

A. बोक्सा

B. भोटिया

C. राजी

D. खरवार 

उत्तर- D. खरवार


9. पंवार वंश में आय - व्यय का अधिकारी कौन होता था?

A. दीवान

B. मुंशी

C. फौजदार

D. मालदार 

उत्तर - A. दीवान


10. "बग्वाल मेला" किस स्थान पर लगता है?

A. लोहाघाट

B. बागेश्वर

C. चंपावत

D. देवीधुरा 

उत्तर - D. देवीधुरा

11. बग्वाल या बग्वाई पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है, पर्व है ?

A. होली का

B. दीपावली का

C. दशहरे का

D. सक्रांति का 

उत्तर - B. दीपावली का


12. निम्न में से किस स्थान में नंदा देवी महोत्सव मनाया जाता है?

A. उत्तराखंड

B. मणिपुर

C. राजस्थान

D. बिहार 

उत्तर - A. उत्तराखंड


13. विरथी जलप्रपात स्थित है?

A. मसूरी

B. चकराता

C. पिथौरागढ़

D. देहरादून 

उत्तर - C. पिथौरागढ़


14. उत्तराखंड का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित है?

A. पूर्णागिरी - टनकपुर

B. कटारमल - अल्मोड़ा

C. गंगोत्री - उत्तरकाशी

D. भवाली - नैनीताल

उत्तर - B. कटारमल - अल्मोड़ा


15. मूर्खली है?

A. आभूषण

B. पकवान

C. त्योहार

D. स्थान 

उत्तर - A. आभूषण

16. कुमाऊ का रंगीला बादशाह कहा जाता है?

A. देवी चंद को

B. सोमचंद को

C. महेंद्र चंद को

D. रूद्र चंद को 

उत्तर - A. देवी चंद को


17. सर्वाधिक समय तक शासन करने वाला पंवार वंश का शासक था?

A. सुदर्शन शाह

B. मानवेंद्र शाह

C. प्रताप शाह

D. नरेंद्र शाह 

उत्तर - A. सुदर्शन शाह


18. उत्तराखंड में उगाई जाने वाली फसलों का सबसे महत्वपूर्ण समूह है?

A. धान, गेहूं, झंगोरा तथा अरहर

B. गेहूं, धान, मंडवा तथा आलू

C. गेहूं, मंडवा, झंगोरा तथा आलू

D. धान, गेहूं, अरहर तथा मसूर 

उत्तर - B. गेहूं, धान, मंडवा तथा आलू


19. नवादा देहरादून में किस रानी का महल था?

A. गुलेरिया

B. कमलेन्दुमति शाह

C. कर्णावती

D. तीलू रौतेली 

उत्तर - C. कर्णावती


20. किस पंवार शासक के काल में केदारखंड को गढ़वाल कहा गया?

A. अजय पाल

B. कनक पाल

C. सुदर्शन शाह

D. मानवेंद्र शाह 

उत्तर - A. अजय पाल

21. नैनीताल में कुमाऊं परिषद का गठन किया गया था?

A. 1906

B. 1916

C. 1926

D. 1936 

उत्तर - B. 1916


22. अल्मोड़ा में कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई?

A. 1911

B. 1919

C. 1895

D. 1912 

उत्तर - D. 1912


23. टिहरी राज्य किस तिथि को उत्तर प्रदेश का एक नया जनपद बना?

A. 1 अगस्त 1949

B. 15 अगस्त 1947

C. 26 जनवरी 1950

D. 1 दिसंबर 1949 

उत्तर - A. 1 अगस्त 1949


24. श्री देव सुमन जिसके विरुद्ध लड़े थे वह था?

A. अंग्रेजों का औपनिवेशिक शासन

B. गौरव का आक्रमण

C. टिहरी राज्य में वंशानुगत शासन

D. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

उत्तर - C. टिहरी राज्य में वंशानुगत शासन


25. उत्तराखंड में स्वाधीनता आंदोलन के दौरान प्रजा मंडल का गठन किस स्थान पर हुआ था?

A. काली कुमाऊं

B. दिल्ली

C. देहरादून

D. अल्मोड़ा 

उत्तर - C. देहरादून

26. कुमाऊ का प्रथम कमिश्नर कौन था?

A. ई. गार्डनर

B. सर हेनरी रैम्जे

C. जी डब्ल्यू ट्रेल

D. जे.एच. ब्रैटन 

उत्तर - A. ई. गार्डनर


27. श्रीनगर - पंवार राजवंश का संस्थापक था?

A. विजयपाल

B. पृथ्वी पति शाह

C. अजय पाल

D. मान शाह 

उत्तर - C. अजय पाल


28. चांदपुर गढ़ का राज्य स्थित था?

A. पौड़ी गढ़वाल में

B. पिथौरागढ़ में

C. चमोली में

D. अल्मोड़ा में 

उत्तर - C. चमोली में


29. कुमाऊ का पौराणिक नाम था?

A. केदारखंड

B. रेवा खंड

C. हेमवत खंड

D. मानस खंड 

उत्तर - D. मानस खंड


30. निम्न में कौन सा उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल का एक जनपद नहीं है?

A. हरिद्वार

B. उत्तरकाशी

C. रुद्रप्रयाग

D. चंपावत 

उत्तर - D. चंपावत

31. किस शासक ने गुरु राम राय को 3 गांव दान में दिए थे?

A. जगत शाह

B. प्रदीप शाह

C. भवानी शाह

D. फतेह शाह 

उत्तर - D. फतेह शाह 


32. उत्तराखंड में किस दिन 17वीं लोकसभा का मतदान हुआ था?

A. 12 अप्रैल 2018

B. 14 अप्रैल 2019

C. 11 अप्रैल 2019

D. 15 अप्रैल 2019 

उत्तर - C. 11 अप्रैल 2019


33. राज्य में पहली एनिमल एंबुलेंस के जनपद में चलाई गई थी?

A. देहरादून

B. नैनीताल

C. हरिद्वार

D. चंपावत 

उत्तर - C. हरिद्वार


34. राज्य सरकार द्वारा "अभिनव जवाहर योजना" संबंधित है?

A. फसल बीमा

B. चारा विकास

C. शिक्षा

D. रोजगार 

उत्तर - B. चारा विकास


35. बिखौती के नाम से जाना जाने वाला त्यौहार है?

A. बैसाखी

B. लोहड़ी

C. दुर्गाष्टमी

D. दीपावली

उत्तर - A. बैसाखी

Uttarakhand GK question answer set 1

Indian economics question answer

Indian history question answer

Indian polity question answer

Today Current affairs


Share जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any span link in the comment box