नई शिक्षा नीति 2020
[New National Education Policy 2020]
नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) NEP को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
नई नीति का उद्देश्य 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100% GER के साथ पूर्व-विद्यालय से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा के सार्वभौमिकरण का लक्ष्य है। NEP 2020 स्कूली बच्चों में से 2 करोड़ को मुख्य धारा में वापस लाएगा। 12 साल की स्कूली शिक्षा और 3 साल की आंगनवाड़ी / प्री-स्कूलिंग के साथ एक नया 5 + 3 + 3 + 4 स्कूली पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। एनईपी को 1986 में बनाया गया था और 1992 में संशोधित किया गया था। 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का वादा किया गया था। छात्र और शिक्षाविद् यहां नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बार में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
29 जुलाई को एमएचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने नई शिक्षा नीति 2020 का ड्राफ्ट पेश किया है, नई शिक्षा नीति 2020 कब लागू होगी इसके संबंध में कोई तिथि निर्धारित नहीं की है।
उच्च शिक्षा में ये बदलाव (NEP 2020: High Education Changes)
- उच्च शिक्षा में मल्टीपल इंट्री और एग्जिट का विकल्प
- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की होगी स्थापना
- शिक्षा में तकनीकी को बढ़वा
- दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा में बदलाव
- 8 क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्सेस शुरू
- पांच साल का कोर्स वालों एमफिल में छूट
- कॉलेजों के एक्रेडिटेशन के आधार पर ऑटोनॉमी
- मेंटरिंग के लिए राष्ट्रीय मिशन
- हायर एजुकेशन के लिए एक ही रेग्यूलेटर
- लीगल एवं मेडिकल एजुकेशन शामिल नहीं
- सरकारी और प्राइवेट शिक्षा मानक समान
स्कूली शिक्षा में ये बदलाव (NEP 2020: School Lavel Changes)
- 3 से 6 साल के बच्चों के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एवं एजुकेशन
- एनसीईआरटी द्वारा फाउंडेशनल लिट्रेसी एवं न्यूमेरेसी पर नेशनल मिशन शुरु
- 9वीं से 12वीं की पढ़ाई की रुपरेखा 5+3+3+4 के आधार पर
- बच्चों के लिए नए कौशल: कोडिंग कोर्स शुरू
- एक्सट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज-मेन कैरिकुलम में शामिल
- वोकेशनल पर जोर: कक्षा 6 से शुरू होगी पढ़ाई
- नई नेशनल क्यूरिकुलम फ्रेमवर्क तैयार: बोर्ड एग्जाम दो भाग में
- रिपोर्ट कार्ड में लाइफ स्किल्स शामिल
- साल 2030 तक हर बच्चे के लिए शिक्षा सुनिश्चित
प्रतियोगी परीक्षाएं (NEP 2020: Entrance Exam Changes)
एनटीए द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सभी पर लागू नहीं)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any span link in the comment box