Environmental Development Objectives Quiz Part 1 : इस आर्टिकल में Environmental Development से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं, जो कि आगामी होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी है।
Environmental Development से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी अधिक पूछे जाते हैं अतः इस आर्टिकल का अच्छे से अध्ययन करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
Environmental Development Objectives
1. निम्नलिखित में से कौन सा जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है?
a. प्रोटीन b. मृदा
c. कवक c. फास्फोरस
उत्तर:- c. कवक
2. घास भूमि क्षेत्र के परितंत्र की खाद्य श्रंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता होते हैं?
a. शाकाहारी
b. मांसाहारी
c. जीवाणु
d. मांसाहारी या शाकाहारी
उत्तर:- b. मांसाहारी
3. पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है?
a. A.T.P b. सूर्य का प्रकाश
c. D.N.A d. R.N.A
उत्तर:- b. सूर्य का प्रकाश
4. एगमार्क का संबंध है?
a. गुणवत्ता से b. पैकेजिंग से
c. संसाधन से d. उत्पादन से
उत्तर:- a. गुणवत्ता से
5. किसी खाद्य श्रंखला में शाकाहारी होते हैं?
a. प्राथमिक उत्पादक
b. प्राथमिक उपभोक्ता
c. द्वितीयक उपभोक्ता
d. अपघटनकर्ता
उत्तर:- प्राथमिक उपभोक्ता
6. भू पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है?
a. सूर्य b. पृथ्वी
c. चंद्रमा d. शुक्र
उत्तर:- a. सूर्य
7. जब एक जीव लाभ लेता है बगैर दूसरे सहवासी जीव को प्रभावित किए, तो कहलाता है?
a. परजीवी b. सहभोज़ी
c. मृतोपज़ीवी c. सहजीवी
उत्तर:- b. सहभोज़ी
8. जब मोर सांप को खाता है, सांप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं तो मोर का पोषण तल है?
a. प्राथमिक उपभोक्ता
b. अंतिम अपघटक
c. प्राथमिक अपघटक
d. खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर
उत्तर:- d. खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर
9. जो शाकाहारी जंतु भोजन के लिए हरे पेड़ पौधों को पर निर्भर रहते हैं वह कहलाते हैं?
a. प्रथम चरण उपभोक्ता
b. द्वितीय चरण उपभोक्ता
c. तृतीय चरण उपभोक्ता
d. उपभोक्ता
उत्तर:- a. प्रथम चरण उपभोक्ता
10. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है?
a. परस्पर क्रिया करने वाली जीव समुदाय
b. किसी स्थान का अजीवीय घटक
c. पृथ्वी और वायुमंडल का क्षेत्र जहां जीव रहते हैं।
d. जीव समुदाय और उनके वातावरण का संतुलित तंत्र
उत्तर:- d. जीव समुदाय और उनके वातावरण का संतुलित तंत्र
11. किसी परितंत्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है?
a. जैव भू-रासायनिक चक्र
b. भूवैज्ञानिक चक्र
c. रासायनिक चक्र
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- a. जैव भू-रासायनिक चक्र
12. जैविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता है?
a. मांसाहारी b. सर्वाहारी
c. शाकाहारी c. डेट्रिटीवोर
उत्तर:- c. शाकाहारी
13. निम्न में कौन सर्वाधिक उत्पादक परिस्थितिकी तंत्र है?
a. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
b. टुंड्रा वन c. सवाना
d. मरुस्थल
उत्तर:- a. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
14. खाद्य श्रंखला के परस्पर समूह को कहा जाता है?
a. खाद्य चक्र
b. श्रंखला अभिक्रिया
c. खाद्य जाल
d. बायोमास का पिरामिड
उत्तर:- c. खाद्य जाल
15. निम्नलिखित में किस एक प्राणी को किसान का मित्र कहा जाता है?
a. चींटी b. केंचुआ
c. मधुमक्खी d. तितली
उत्तर:- b. केंचुआ
16. पर्यावरण की परिभाषा क्या है?
a. एबायोटिक एवं बायोटिक घटक
b. समुद्र तल के नीचे पृथ्वी पर वस्तुएं
c. चीजें जो हमको घेरती हैं
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- a. एबायोटिक एवं बायोटिक घटक
17. कृत्रिम वर्षा के लिए मेघ बीजन के लिए प्रयुक्त रसायन है?
a. सिल्वर नाइट्रेट
b. पोटेशियम ब्रोमाइड
c. सिल्वर आयोडाइड
d. पोटेशियम नाइट्रेट
उत्तर:- c. सिल्वर आयोडाइड
18. निम्नलिखित में कौन द्वितीय श्रेणी उपभोक्ता है?
a. हाथी b. सांप
c. शेर d. बकरी
उत्तर:- b. सांप
19. पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है?
a. वायु b. तालाब
c. जल d. मृदा
उत्तर:- b. तालाब
20. अन्य मृत जंतुओं पर निर्वाह करने वाले प्राणी को कहते हैं?
a. पैरासाइट b. डीकंपोजर
c. स्कैवेन्ज़र d. ओम्नीवोर
उत्तर:- c. स्कैवेन्ज़र
21. पृथ्वी का अपमार्जक कौन है?
a. जीवाणु व कवक b. मृदा व जल
c. पशु c. पक्षी
उत्तर:- a. जीवाणु व कवक
22. निम्नलिखित में से जैविक घटक है?
a. पादप b. मृदा
c. वायु c. जल
उत्तर:- a. पादप
23. हमारे पर्यावरण में किस गैस का सबसे अधिक सांद्रण है?
a. ऑक्सीजन
b. कार्बन डाइऑक्साइड
c. हाइड्रोजन
d. नाइट्रोजन
उत्तर:- d. नाइट्रोजन
24. कौन जीवीय कारक नहीं है?
a. पेड़ पौधे b. जंतु
c. सूक्ष्म जीव d. चट्टान
उत्तर:- d. चट्टान
25. हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए तीन प्रकार के 'R' है?
a. कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः निर्माण
b. पुनः उपयोग, पुनः संरचना, पुनः निर्माण
c. कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः उपयोग
d. कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः संरचना
उत्तर:- c. कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः उपयोग
26. यदि एक मेंढक एक टिड्डे को खाता है, तो ऊर्जा का स्थानांतरण होगा?
a. उत्पादक से अपघटक को
b. उत्पादक से प्राथमिक उपभोक्ता को
c. प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता को
d. द्वितीयक उपभोक्ता से प्राथमिक उपभोक्ता को
उत्तर:- c. प्राथमिक उपभोक्ता से द्वितीयक उपभोक्ता को
27. निम्न में से पृथ्वी पर कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र सबसे बड़ा है?
a. रेगिस्तान b. समुद्र
c. वन c. कृषि भूमि
उत्तर:- b. समुद्र
28. मानव पर्यावरण संबंध एक..........संकल्पना है?
a. ऋणात्मक b. धनात्मक
c. संज्ञानात्मक d. इनमें से सभी
उत्तर:- b. धनात्मक
29. किसी खाद्य श्रंखला की प्रथम कड़ी सदैव हरे पादम होते हैं क्योंकि-
a. वे विस्तृत रूप से फैले होते हैं
b. वे मृदा से जुड़े होते हैं
c. वे सूर्य के प्रकाश में वायुमंडलीय CO2 को स्थिरीकृत करते हैं
d. उनमें जड़े होती हैं
उत्तर:- c. वे सूर्य के प्रकाश में वायुमंडलीय CO2 को स्थिरीकृत करते हैं
30. ह्यूमस निर्माण में कौन सहायक हैं?
a. उत्पादक b. अपघटक
c. उपभोक्ता d. इनमें से सभी
उत्तर:- d. इनमें से सभी
IMPORTANT LINK

Nice
जवाब देंहटाएंThanku
हटाएं