Uttarakhand History Question in Hindi: Uttarakhand से संबंधित यह पहली Post है जिसमें हमारे द्वारा Uttarakhand History से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं।
यह सभी Questions Uttarakhand से संबंधित परीक्षाओं जैसे Uttarakhand Police, Uttarakhand samaj Kalyan Adhikari, Uttarakhand gram Vikas Adhikari, Uttarakhand forest department, Uttrakhand group C, UKSSSC, UKPSC, इत्यादि परीक्षाओं में बार-बार पूछे जा रहे हैं। अतः इन प्रश्नों का अच्छे से अध्ययन करें, यह प्रश्न आपको आगामी परीक्षाओं में काफी मदद करेंगे।
Part 1
- उत्तराखंड पुरातत्व का जनक किसे कहा जाता है? - हेनवुड को
- देवीधुरा से महा पाषाण कालीन पुरावशेषों की खोज किसने की? - हेनवुड ने (1856)
- हरिद्वार के बहादराबाद से ताम्र उपकरण व मृदभांड की खोज कब हुई? - 1951
- बहादराबाद से यज्ञदत्त शर्मा को पाषाण कालीन अवशेष कब प्राप्त हुए? - 1952 - 53
- श्रीनगर के थापली व उत्तरकाशी के चित्रित धूसर मृदभांड की खोज किसने की? - हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग ने
- अल्मोड़ा की रामगंगा घाटी से पुरापाषाण कालीन उपकरणों की खोज किसने की? - यशोधर मठपाल
- मलारी गांव से पाषाण कालीन शवाधानो की खोज किसने की? - शिव प्रसाद डबराल (1956)
- उत्तराखंड से प्राप्त लौह उपकरणों में सर्वाधिक प्राचीन उपकरण है? - लौह फलक
- महाश्म संस्कृति से संबंधित आकृतियां उत्तराखंड में कहां से मिली? - द्वाराहाट के चंद्रेश्वर मंदिर से
- महाश्म संस्कृति की आकृतियों की खोज कब ओर किसके द्वारा की गई? - रिबेट कार्नक ( 1877)
- रामगंगा घाटी के नौलाग्राम में कप मार्क्स की खोज किसने किया? - यशोधर मठपाल ने
- उत्तराखंड में पहला प्रजाति समूह आया था? - कोल
- चित्रित धूसर मृदभांड के साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं? - गढ़वाल से
- किमनी गांव कहां स्थित है? - चमोली के थराली के पास
- सफेद रंग के चित्रित हथियारों एवं पशुओं के शैलचित्र कहां से प्राप्त हुए हैं? - किमनी गांव चमोली
- नीले रंग के शैल चित्र कहां से मिले हैं? - हुडली, उत्तरकाशी
- हुडली नामक स्थान किस नदी किनारे स्थित है? - यमुना नदी
- योग तथा नृत्य मुद्रा वाली मानव आकृतियां कहां से मिली है? - फलसीमा
- फलसीमा उत्तराखंड में कहां स्थित है? - अल्मोड़ा
- फड़कानौली और पेटशाल की खोज किसके द्वारा की गई? - यशोधर मठपाल
- कत्थई रंग की मानव आकृतियां कहां से मिली है? - पेटशाल, अल्मोड़ा से
- पेटशाल की खोज यशोधर मठपाल द्वारा कब की गई? - 1989
- फड़कानौली की खोज यशोधर मठपाल द्वारा कब की गई?- 1985
- फड़कानौली ओर पेटशाल कहां स्थित है? - अल्मोड़ा
- कालामाटी व मल्लापैनाली कहां स्थित है? - अल्मोड़ा
- कालामाटी व मल्लापैनाली से क्या प्राप्त हुआ है? - प्रागैतिहासिक काल के शैल चित्र
- महरू उडियार कहां स्थित है? - रामगंगा घाटी में
- मंगोली शैल चित्र कहां से प्राप्त हुए हैं? - नैनीताल
- फड़कानौली में कितने शैलाश्रय मिले हैं? - 3
- नैनीताल से कितनी ताम्र मानव आकृतियां प्राप्त हुई है? - 5
- नैनीताल से पांच ताम्र मानव आकृतियां कब प्राप्त हुई? - 1999
- 14 नृतकों का सुंदर शैलचित्र कहां से प्राप्त हुआ है? - कसार देवी, अल्मोड़ा
- लाखु गुफा का मुख्य विषय क्या है? - सामूहिक नृत्य
- किमनी गांव किस घाटी में स्थित है? - पिंडर नदी घाटी
- पश्चिमी रामगंगा घाटी से कितने कपमार्क्स प्राप्त हुए हैं? - 73
- द्वाराहाट चंद्रेश्वर मंदिर से कितने कपमार्क्स मिले हैं? - 204
- 1952 - 53 में यज्ञदत्त शर्मा ने किस स्थान का उत्खनन करवाया था? - बहादराबाद (हरिद्वार)
- मलारी गांव के शवाधनों की खोज कब और किसके द्वारा की गई? - 1956 में शिव प्रसाद डबराल द्वारा
- किस वर्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा मलारी गांव का सर्वेक्षण किया गया था? - 2001 तथा 1983
- लाखु गुफा की खोज कब और किसके द्वारा की गई? - 1968 में महेश्वर प्रसाद जोशी द्वारा
- लाखु गुफा उत्तराखंड में कहां स्थित है? - अल्मोड़ा में बाड़ेछीना के पास
- लाखु गुफा किस नदी के तट पर स्थित है? - सुयाल नदी के तट पर
- लाखु गुफा में किस आकार के भव्य शैल चित्र मिले हैं? - नागफनी
- लाखु गुफा से किन के रंगीन चित्र प्राप्त हुए हैं? - पशुओं तथा मानव के
- ग्वारख्या गुफा उत्तराखंड में कहां स्थित है? - चमोली में डूंगरी गांव के पास
- ग्वारख्या गुफा किस नदी के तट पर स्थित है?- अलकनंदा
- ग्वारख्या गुफा से क्या प्राप्त हुआ है? - मानव, भेड़, बारहसिंघा के रंगीन चित्र
- ग्वारख्या गुफा को पुरातत्व विदों के नजर में लाने का श्रेय किसे जाता है? - राकेश भट्ट को
- मलारी गांव कहां स्थित है? - चमोली
- 5.2 किलोग्राम सोने का मुखौटा, नर कंकाल तथा मिट्टी के बर्तन उत्तराखंड में किस स्थान से प्राप्त हुए हैं? - मलारी गांव, चमोली
- मलारी गांव से प्राप्त बर्तन किस स्थान से प्राप्त बर्तनों के समान है? - पाकिस्तान के स्वात घाटी से प्राप्त बर्तनों के
- मलारी गांव से किस प्रकार के चित्रित मृदभांड मिले हैं? - काले व धूसर रंग के
- ल्वेथाप गुफा उत्तराखंड में कहां स्थित है? - अल्मोड़ा

Nice article, thank you for sharing a wonderful information. I happy to found your blog on the internet.
जवाब देंहटाएंउत्तराखंड के 7 प्रसिद्ध मंदिर
Thanks for providing uttarakhand most important questions.......
जवाब देंहटाएंAnd where is part २, I am not find it...???